देश की खबरें | तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव : सुबह नौ बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोग सुबह सात बजे से ही उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
चेन्नई, 10 जुलाई तमिलनाडु की विक्रवांडी विधानसभा सीट पर बुधवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और लोग सुबह सात बजे से ही उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे तक निर्वाचन क्षेत्र में 12.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विक्रवांडी सीट पर कुल 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटों की गिनती 13 जुलाई को की जाएगी।
निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.34 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.15 लाख पुरुष और 1.18 महिलाएं शामिल हैं।
विक्रवांडी में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) प्रत्याशी अन्नियूर शिवा, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) उम्मीदवार सी अंबुमणि और नाम तमिलर काची (एनटीके) प्रत्याशी के अबिनय के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। उपचुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) और उसकी सहयोगी देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) ने उपचुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पीएमके और नाम तमिलर काची (एनटीके) चुनाव में सत्तारूढ़ द्रमुक को शिकस्त देने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
विक्रवांडी से द्रमुक विधायक ए पुघाझेंडी का गत छह अप्रैल को निधन होने के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी इसलिए यहां उपचुनाव हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)