ओलंपिक से टकराव से बचने के लिए बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन नवंबर-दिसंबर में करेगा

बीडब्ल्यूएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ बीडब्ल्यूएफ और स्पेनिश बैडमिंटन संघ ने पारंपरिक रूप से अगस्त (2021) में आयोजित होने वाले बीडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप के 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक करने की पुष्टि करता है।’’

जमात

नयी दिल्ली, एक मई विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) ओलंपिक की नयी तारीखों से टकराव के कारण अगले साल अगस्त में प्रस्तावित विश्व चैम्पियनशिप टाल दिया जिसका आयोजन अब 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा ।

बीडब्ल्यूएफ से जारी बयान में कहा गया, ‘‘ बीडब्ल्यूएफ और स्पेनिश बैडमिंटन संघ ने पारंपरिक रूप से अगस्त (2021) में आयोजित होने वाले बीडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप के 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक करने की पुष्टि करता है।’’

विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन ओलंपिक वर्ष को छोड़कर हर साल होता है। इस साल तोक्यो में होने वाले ओलंपिक को कोविड-19 महामारी के कारण अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है। यह पहली बार होगा तब विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन ओलंपिक वर्ष में होगा।

बीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष पॉल-एरिक हॉयर ने कहा कि नवंबर के आखिर में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन इस खेल के सर्वोत्तम हित में है।

हॉयर ने कहा, ‘‘बीडब्ल्यूएफ और स्पेनिश बैडमिंटन महासंघ को भरोसा है कि पुनर्निर्धारित चैंपियनशिप सफल होगी। यह कदम ओलंपिक में बैडमिंटन प्रतियोगिता और विश्व चैंपियनशिप को समान निष्पक्षता के साथ आयोजित करने की अनुमति देता है।’’

इस फैसले का मतलब यह हुआ कि मौजूदा चैम्पियन पीवी सिंधू को कैरोलीना मारिन स्टेडियम में होने वाली चैम्पियनशिप में खिताब के बचाव का मौका मिलेगा। स्पेन के ह्येलवा शहर में स्थित इस परिसर का नाम तीन बार की विश्व चैम्पियन के नाम पर पड़ा है।

सिंधू पिछले साल स्विट्जरलैंड में चैम्पियन बनी थी।

बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि 2021 सत्र के बाकी टूर्नामेंटों पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान