जरुरी जानकारी | रिलायंस, आईटीसी में खरीदारी से बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और भारती एयरटेल में तेजी के दम पर तीन सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को लगाम लगी और दोनों मानक सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

मुंबई, 10 मई विदेशी बाजारों में मजबूत रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और भारती एयरटेल में तेजी के दम पर तीन सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को लगाम लगी और दोनों मानक सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 260.30 अंक यानी 0.36 प्रतिशत चढ़कर 72,664.47 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 542.37 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 72,946.54 अंक तक पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 97.70 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 22,055.20 अंक पर बंद हुआ।

इस तेजी के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिनों से जारी गिरावट को थामने में मदद मिली। बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर हुई बिकवाली ने सेंसेक्स को 1062.22 अंक यानी 1.45 प्रतिशत का झटका देते हुए 72,404.17 अंक पर ला दिया था। इसी तरफ निफ्टी भी 345 अंक यानी 1.55 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 21,957.50 अंक पर आ गया था।

हालांकि शुक्रवार का दिन घरेलू शेयर बाजारों के लिए राहत भरी तेजी लेकर आया।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर बढ़त लेकर बंद हुए।

दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक, इन्फोसिस, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का दौर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत चढ़कर 84.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 6,994.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट