देश की खबरें | नोएडा में कारोबारी की पत्नी ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

नोएडा,22 मार्च गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में थाना सेक्टर 113 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले एक कारोबारी की पत्नी ने मानसिक तनाव के चलते घर के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 113 के थाना अध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि सेक्टर 76 स्थित प्रिंसले स्टेट सोसायटी में रहने वाले विकास व्यापार करते हैं, लेकिन बीती रात उनकी 31 वर्षीय पत्नी रिचा ने मानसिक तनाव के चलते घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतका अपने पति के व्यापार में साझेदार थी। मृतका के परिजनों ने इस मामले में पति पर आरोप लगाए है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के एक दल द्वारा करवाया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतका के परिजन कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट