देश की खबरें | व्यवसायी की हत्या : अबोहर में मुठभेड़ में दो आरोपी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. व्यवसायी संजय वर्मा की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोग मंगलवार को पंज पीर टिब्बा इलाके में पुलिस दल के साथ मुठभेड़ में मारे गए। यह घटना तब हुई जब पुलिस दल घटनास्थल पर अपराध के सबूत एकत्र करने गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अबोहर (पंजाब), आठ जुलाई व्यवसायी संजय वर्मा की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोग मंगलवार को पंज पीर टिब्बा इलाके में पुलिस दल के साथ मुठभेड़ में मारे गए। यह घटना तब हुई जब पुलिस दल घटनास्थल पर अपराध के सबूत एकत्र करने गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीमावर्ती जिले फाजिल्का में भगत सिंह चौक पंज के पास सोमवार को दिनदहाड़े तीन मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों द्वारा वर्मा की हत्या किए जाने से आक्रोश फैल गया और विपक्ष ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

इससे पहले दिन में पुलिस ने राम रतन और जसप्रीत को गिरफ्तार किया, जिन पर कथित रूप से तीन हमलावरों को कार से भगाने में मदद करने का आरोप था।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (फिरोजपुर रेंज) हरमनबीर सिंह गिल ने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों को हथियार, कपड़े और मामले से संबंधित अन्य साक्ष्य बरामद करने के लिए अबोहर के पंज पीर टिब्बा क्षेत्र ले जाया गया।’’

उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके दो साथी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस दल पर गोलियां चला दीं।

गिल ने कहा कि जब पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की तो दोनों आरोपी गोलीबारी में मारे गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया जिसे अबोहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि संजय वर्मा की हत्या में पांच लोग शामिल थे जिनमें से तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने आए थे, जबकि दो अन्य लोग कार में सवार थे और उन्होंने भागने में उनकी मदद की।

गिल ने कहा कि पांचों लोग एक-दूसरे से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए थे और उन्होंने मिलकर अपराध को अंजाम देने की साजिश रची थी।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान राम रतन और जसप्रीत ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने कपड़े और हथियार पंज पीर टिब्बा के वन क्षेत्र में छिपाए हैं, जिसके बाद पुलिस टीम उन्हें उस स्थान पर ले गई जहां मुठभेड़ हुई।

उपमहानिरीक्षक गिल ने कहा कि पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं और बाकी अपराधी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

‘न्यू वेयर वेल जेंट्स टेलर’ शोरूम के सह-मालिक वर्मा को हमलावरों ने उस समय गोली मार दी, जब वह अपने कपड़ों के शोरूम के पास कार से बाहर निकले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\