देश की खबरें | लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कार से टकराकर पलटी बस; सात लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस के शनिवार देर रात गलत दिशा से आ रही कार से टकराने के बाद खंदक में पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

इटावा, चार अगस्त उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस के शनिवार देर रात गलत दिशा से आ रही कार से टकराने के बाद खंदक में पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि तीन/चार अगस्त की दरमियानी रात को करीब पौने एक बजे नगालैंड के नंबर वाली एक डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी, तभी वह रास्ते में इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 129 के पास सामने से आ रही कार से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में दर्शन के बाद कन्नौज के तालग्राम में अपने घर लौट रहा था।

वर्मा के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को नींद आ गई और गलत लेन में दाखिल होने के कारण उसकी गाड़ी सामने से आ रही बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर से अनियंत्रित हुई बस सड़क के किनारे खंदक (गहरा गड्ढा) में जा गिरी।

वर्मा के मुताबिक, इस हादसे में कार सवार मोनू (25), उसकी मां चंदा देवी (52) और प्रद्युम्न (24) तथा बस सवार ओमप्रकाश (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस तीन अज्ञात शवों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

वर्मा के अनुसार, हादसे में 25 अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वर्मा ने बताया कि बस में करीब 60 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित बचे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

बस में सवार रंजना नाम की एक यात्री ने कहा कि चालक कई बार टोके जाने के बावजूद वाहन चलाते समय लगातार फोन का इस्तेमाल कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज