देश की खबरें | आगरा में यात्रियों से भरी बस पुलिया से टकरायी, एक नेपाली नागरिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के नेपाल से जयपुर जा रही एक बस पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में नेपाल के एक नागरिक की मौत हो गई जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

आगरा, आठ अप्रैल आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के नेपाल से जयपुर जा रही एक बस पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में नेपाल के एक नागरिक की मौत हो गई जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

फतेहाबाद थाने के पुलिस निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद तत्काल घायलों को डॉ. सरोजनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार तड़के करीब 3.25 बजे की है। नेपाल से जयपुर जा रही इस बस के चालक को नींद आ गई और बस पुलिया से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में नेपाल निवासी सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, केशव पांडे, शिव स्वाली, संजय, रुचिता, रवि, पवित्रा, प्रमिला और सानिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आलोक सिंह ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस सिलसिले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\