देश की खबरें | नवी मुंबई में बस में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में बृहस्पतिवार सुबह एक सरकारी बस में आग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, नौ जनवरी महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप में बृहस्पतिवार सुबह एक सरकारी बस में आग गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 22 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात जाम हो गया।

पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई महानगरपालिका परिवहन उपक्रम (एनएमएमटी) की बस में कल्याण-शिलफाटा मार्ग पर रणवाल चौक पर सुबह साढ़े 10 बजे आग लग गई।

जैसे ही चालक को पता चला उसने वाहन को रोक दिया और यात्रियों को बस से उतरने के लिए कहा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सभी बाहर आ गए।

किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत सड़क के दोनों ओर यातायात रोक दिया।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने पानी के टैंकर की मदद से 30 मिनट के भीतर आग बुझा दी।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया जिसके बाद यातायात बहाल हो गया।

शिरसाट ने बताया, ‘‘गश्त कर रहे यातायात पुलिस के कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझा दी। अब यातायात बहाल हो गया है।’’

उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां से गुजरने रहे ज्वलनशील पदार्थों वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सावधानी बरती गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka, Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Sri Lanka Asian Games 2026 2nd Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 में आज होगा टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Asian Games 2026 2nd Semifinal Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

India vs Sri Lanka Asian Games 2nd Semi Final Match Nisshin Weather Update: निस्शिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल