Uttar Pradesh: तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पेड़ से टकराई, एक की मौत,12 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अजमेर शरीफ से कोलकाता जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस शनिवार सुबह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये .

बस (Photo Credits: ANI)

कौशांबी (उप्र), 6 नवंबर : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर अजमेर शरीफ से कोलकाता जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस शनिवार सुबह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये .

पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि अजमेर शरीफ से पश्चिम बंगाल जा रही बस में चालक सहित कुल 68 लोग सवार थे. शनिवार सुबह करीब तीन बजे बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फंसे आतंकवादियों के लिए तलाशी अभियान जारी

उन्होंने बताया कि इस घटना में बस मालिक हसन अली (65) सहित 12लोग घायल हो गए. सभी घायलों को सिराथू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,वहीं हसन अली की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान अली की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यात्रियों को गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Score Update: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\