देश की खबरें | दिल्ली के समयपुर बादली में फैक्ट्री से जला हुआ शव बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना के एक दिन बाद मंगलवार को 25 वर्षीय युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई उत्तर-पश्चिम दिल्ली के समयपुर बादली में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना के एक दिन बाद मंगलवार को 25 वर्षीय युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर दिल्ली) रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान डब्लू यादव के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां स्वरूप नगर इलाके में रह रहा था। उन्होंने बताया कि डब्लू फैक्ट्री में काम करता था और सोमवार से लापता था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को फैक्ट्री में पुलिस और अग्निशमन कर्मियों के जांच व खोज अभियान के दौरान शव बरामद हुआ।

उपायुक्त ने बताया कि लाश बरामद होने के बाद मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मृत्यु) को जोड़ दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे आग लगी थी और दोपहर 12:50 पर आग पर काबू पा लिया गया था। फैक्ट्री में प्लास्टिक का सामान तैयार होता था।

पुलिस के मुताबिक, चार घायलों की पहचान दिनेश कुमार यादव (24), राकेश (26), जितेंद्र कुमार (42) और सुभिता (46) के रूप में हुई। घायलों को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया कि उनमें से तीन को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जबकि सुभिता को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल भेज दिया गया था।

पुलिस के अनुसार बिजली के तारों में गड़बड़ी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ जिसकी वजह से आग लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\