नौकरशाही में फेरबदल : स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को तीन महीने का कार्य विस्तार

कोविड-19 संकट के दौर में केन्द्र सरकार का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वायरस संक्रमण से निजात पाने में स्वास्थ्य मंत्रालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल केन्द्र सरकार ने शीर्ष स्तर की नौकरशाही में रविवार को फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को 30 अप्रैल के बाद तीन महीने का कार्य विस्तार दिया है। वह महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाली थीं।

कोविड-19 संकट के दौर में केन्द्र सरकार का यह कदम काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वायरस संक्रमण से निजात पाने में स्वास्थ्य मंत्रालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सूदन की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें तीन महीने का कार्य विस्तार देने का निर्णय लिया है।

आदेश के अनुसार, अब वह 31 जुलाई तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव बनी रहेंगी।

सचिव स्तर के फेरबदल में ग्रामीण विकास सचिव राजेश भूषण को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव स्तर पर विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है।

संभावना है कि जुलाई में सूदन की कार्य विस्तार अवधि समाप्त होने के बाद भूषण मंत्रालय के नए सचिव होंगे।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के नए सचिव के रूप में नागेन्द्र नाथ सिन्हा को नियुक्ति किया गया है। सिन्हा फिलहाल गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव हैं।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार त्रिपाठी को इस्पात मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

वह जम्मू-कश्मीर कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष तरुण कपूर को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के सचिव एम. एम. कुट्टी इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव तरुण बजाज को आर्थिक मामलों के मंत्रालय में सचिव पद पर भेजा गया है।

वहीं सीबीएसई की प्रमुख अनिता कारवाल को शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। वह 1988 बैच की गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\