देश की खबरें | नौकरशाही में फेरबदल : केंद्र सरकार के विभागों में 29 अधिकारियों को संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 29 वरिष्ठ अधिकारियों को अपने विभिन्न विभागों में बतौर संयुक्त सचिव नियुक्त किया।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई केंद्र सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 29 वरिष्ठ अधिकारियों को अपने विभिन्न विभागों में बतौर संयुक्त सचिव नियुक्त किया।

नगालैंड कैडर के वर्ष 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी व्यासन आर को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव (जेएस) के रूप में नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल पीएमओ में निदेशक हैं।

सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव (पीएस) संकेत एस भोंडवे को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, आलोक तिवारी सह-टर्मिनस के तहत जेएस स्तर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पीएस के रूप में काम करना जारी रखेंगे।

वरिष्ठ नौकरशाह पौसुमी बसु और अनंत किशोर सरन को गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

गुजरात कैडर के वर्ष 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी विपुल अग्रवाल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\