खेल की खबरें | बुमराह के पांच विकेट, आस्ट्रेलिया 104 रन पर आउट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 11वीं बार किया जबकि टेस्ट में पदार्पण कर रहे हर्षित राणा ने शानदार पहला स्पैल डाला जिसकी मदद से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय आस्ट्रेलिया को 104 रन पर आउट कर दिया ।

पर्थ, 23 नवंबर भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एक पारी के पांच विकेट लेने का कारनामा 11वीं बार किया जबकि टेस्ट में पदार्पण कर रहे हर्षित राणा ने शानदार पहला स्पैल डाला जिसकी मदद से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच के समय आस्ट्रेलिया को 104 रन पर आउट कर दिया ।

आस्ट्रेलिया के लिये आखिरी जोड़ी मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने भारत को आखिरी विकेट के लिये काफी इंतजार कराया । आस्ट्रेलिया के नौ विकेट 79 रन पर गिर गए थे जिसके बाद स्टार्क (113 गेंद में 26 रन) और हेजलवुड (31 गेंद में नाबाद सात रन) ने 18 ओवर तक चली 25 रन की साझेदारी की । इसकी वजह से भारतीय टीम 46 रन की ही बढत ले सकी ।

भारत के लिये शुरूआत अच्छी रही जब बुमराह ने दूसरे ही ओवर में एलेक्स कारी को विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया । बुमराह ने 18 ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिये ।

दूसरे दिन गेंदबाजी की शुरूआत हर्षित ने की जिन्होंने 15 . 2 ओवर में 48 रन देकर तीन विकेट लिये ।

हर्षित ने कई शॉर्ट गेंदें फेंकी और एक पर नाथन लियोन ने गली में केएल राहुल को कैच दे दिया ।

उस समय आस्ट्रेलियाई टीम भारत के पहली पारी के स्कोर 150 रन से 71 रन पीछे थी । केकेआर के अपने साथी खिलाड़ी स्टार्क के खिलाफ हालांकि शॉर्ट गेंदों की उनकी रणनीति काम नहीं आई । स्टार्क ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाया और कुछ हवाई शॉट भी खेले ।

हर्षित ने अपने दूसरे स्पैल में स्टार्क को पंत के हाथों लपकवाया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें