देश की खबरें | अभ्यास मैच और टी-20 अंतरराष्ट्रीय के एक साथ होने के कारण बुमराह, शमी को रोटेशन के तहत मिलेगा मौका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के प्रमुख स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के छह मैचों में एक साथ खेलने की संभाना कम है क्योंकि टीम प्रबंधन उन्हें 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार रखना चाहता है

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 नवंबर भारत के प्रमुख स्ट्राइक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों के छह मैचों में एक साथ खेलने की संभाना कम है क्योंकि टीम प्रबंधन उन्हें 17 दिसंबर से शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार रखना चाहता है

भारतीय टीम के इस दो महीने के दौरे की शुरूआत 27 नवंबर से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से होगी। इसके बाद टीम को इतने ही मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलनी है। सीमित ओवरों की इन श्रृंखलाओं के मैच सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे।

यह भी पढ़े | Bihar: नीतीश कुमार की कैबिनेट में 13 मंत्री करोड़पति, BJP के सबसे ज्यादा, जानें उनके नाम.

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सूत्रों की माने तो बुमराह और शमी का कार्यभार प्रबंधन मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण के लिए सर्वोपरि है।

टेस्ट मैचों के लिये भारतीय टीम का पहला अभ्यास मैच छह से आठ दिसंबर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम को आखिरी के दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय (छह और आठ दिसंबर) मैच खेलने है।

यह भी पढ़े | AK Antony Tests Positive For COVID-19: भारत के पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, AIIMS में हुए भर्ती.

इशांत शर्मा की चोट की स्थिति अभी साफ नहीं है जिससे बुमराह और शमी दोनों भारतीय टेस्ट अभियान के लिए काफी अहम होंगे। ऐसे में टीम प्रबंधन (शास्त्री, कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजी कोच) 12 दिनों के अंदर सीमित ओवरों के छह मैचों में इन दोनों को एक साथ मैदान में उतार कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगा।

बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ यदि दोनों (बुमराह और शमी) टी-20 अंतरराष्ट्रीय (चार, छह और आठ दिसंबर) श्रृंखला में खेलते हैं, तो उन्हें टेस्ट अभ्यास के लिए एक ही मैच मिलेगा, मुझे नहीं लगता कि टीम प्रबंधन ऐसा चाहेगा।’’

इस बात की संभावना अधिक है कि सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान शमी और बुमराह को एक साथ टीम में शामिल नहीं किया जाए। एक संभावना यह हो सकती है कि दोनों एकदिवसीय मैचों में खेले जहां उनके पास 10 ओवर गेंदबाजी करने का मौका होगा। एकदिवसीय के बाद वे टेस्ट मैचों में खेले। शमी को गुलाबी गेंद (दिन-रात्रि टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गेंद) से अभ्यास करते भी देखा गया है जिससे उनकी प्राथमिकता का पता चलता है।

भारतीय टीम को 17 दिसंबर से एडीलेड में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने से पहले सिडनी में 11 से 13 दिसंबर तक गुलाबी गेंद से एक अभ्यास मैच भी खेलना है।

बुमराह और शमी अगर टी20 मैचों से बाहर बैठते हैं तो इसमें गेंदबाजी का दारोमदार दीपक चाहर, टी नटराजन और नवदीप सैनी की तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के साथ युजवेन्द्र चहल, रविन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे स्पिनरों पर होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू