खेल की खबरें | बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौंवे स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने मैच जीतने वाले स्पैल के बाद एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंच गये।

दुबई, आठ सितंबर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में अपने मैच जीतने वाले स्पैल के बाद एक पायदान के फायदे से गेंदबाजों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नौंवे स्थान पर पहुंच गये।

बुमराह ने अपने रिवर्स स्विंग के शानदार स्पैल से ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर मैच भारत के पक्ष में कर दिया था जिससे टीम को पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बनाने में मदद मिली। श्रृंखला का अंतिम मैच शुक्रवार से मैनचेस्टर में शुरू होगा।

बल्लेबाजों में शार्दुल ठाकुर दो अर्धशतकों की सहायता से 59 पायदान की छलांग से 79वें स्थान पर पहुंच गये।

ठाकुर मैच में चार विकेट की बदौलत गेंदबाजों की सूची में भी सात पायदान के फायदे से 49वें स्थान पर पहुंचने में सफल रहे।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। भारतीय स्पिनर आर अश्विन दूसरे स्थान पर कायम है जबकि वह इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक चारों टेस्ट मैचों का हिस्सा नहीं बने हैं।

बल्लेबाजों की रैंकिंग के शीर्ष 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट पहले स्थान पर बरकरार हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित ने दूसरी पारी में 127 रन की मैच विजयी पारी खेली थी जिससे अब उनके और कोहली के बीच रेटिंग अंक का अंतर सात से बढ़कर 30 हो गया है।

अश्विन आल राउंडर सूची में एक पायदान के नुकसान से पांचवें स्थान पर खिसक गये हैं जबकि रविंद्र जडेजा तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर आल राउंडर सूची में शीर्ष पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें