देश की खबरें | बुमराह ने खेल प्रस्तोता संजना गणेशन के साथ सात फेरे लिये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेल प्रस्तोता संजना गणेशन के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गये।

नयी दिल्ली, 15 मार्च भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेल प्रस्तोता संजना गणेशन के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंध गये।

बुमराह ने सोमवार को ट्वीट कर शादी की दो तस्वीरें साझा की। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘प्यार, अगर आपको काबिल समझता है तो आपकी किस्मत बदल देता है।’’

इस 27 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ प्रेम ने हमें आगे बढ़ाया, हम एक साथ अपने नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। आज का दिन हमारी जिंदगी की सबसे खुशी के दिनों में से एक है। हम अपनी शादी की खबर और अपनी खुशी आपके साथ साझा कर रहे हैं।’’

बुमराह और संजना ने बेहद निजी कार्यक्रम में शादी की, जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीब दोस्त शामिल हुए।

बुमराह ने पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट बोर्ड से निजी कारणों से छुट्टी मांगी थी।

बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुवा है तो वहीं संजना 2014 में मिस इंडिया के फाइनल में पहुंची थी। वह पिछले कुछ समय से क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबॉल समेत कई खेलों की प्रस्तोता रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू