Jasprit Bumrah & Shreyas Iyer Health Update: बुमराह ने NCA बैंगलोर में ‘रिहैब’ किया शुरु, अय्यर अगले हफ्ते करायेंगे पीठ की सर्जरी

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने शनिवार को कहा कि न्यूजीलैंड में पीठ के निचले हिस्से की सफल सर्जरी के बाद भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब दर्द से राहत है और उन्होंने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ शुरु कर दिया है.

जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर ( Photo Credit: Twitter)

मुंबई, 15 अप्रैल बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने शनिवार को कहा कि न्यूजीलैंड में पीठ के निचले हिस्से की सफल सर्जरी के बाद भारत के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अब दर्द से राहत है और उन्होंने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘रिहैबिलिटेशन’ शुरु कर दिया है.

बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर के बारे में भी अपडेट दी और कहा कि यह बल्लेबाज अगले हफ्ते पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी करायेगा. यह भी पढ़ें: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल मयंक यादव की जगह अर्पित गुलेरिया को किया अपने टीम में शामिल

सितंबर 2022 के बाद से क्रिकेट से बाहर चल रहे बुमराह एशिया कप और टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाये थे और यह देखना होगा कि वह दो महीने के अंदर ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले भरत के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए फिट होंगे या नहीं.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘बुमराह के पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी सफल रही और उन्हें अब कोई दर्द नहीं है.’’

इसके अनुसार, ‘‘इस तेज गेंदबाज को विशेषज्ञों ने सर्जरी के छह हफ्ते बाद रिहैब शुरु करने की सलाह दी और इसी के अनुसार बुमराह ने शुक्रवार से बेंगलुरु में एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन प्रबंधन शुरु कर दिया है. ’’

जहां तक अय्यर का प्रश्न है तो कोलकाता नाइट राइडर्स के नियमित कप्तान अपनी पीठ के निचले हिस्से के उपचार के कारण मौजूदा टूर्नामेंट में नहीं खेल पाये और वह अगले हफ्ते सर्जरी करायेंगे.

बयान के मुताबिक, ‘‘वह दो हफ्तों के लिए सर्जन की देखभाल में रहेंगे और रिहैबिलिटेशन के लिए एनसीए लौटेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट