देश की खबरें | गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा : चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को अपने चौथे कार्यकाल का दो साल पूरा होने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

भोपाल, 23 मार्च मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बुधवार को अपने चौथे कार्यकाल का दो साल पूरा होने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में गरीबों और महिलाओं पर अत्याचार करने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

भोपाल के हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा निकाले गए बुलडोजर परेड में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘बेटियों, माताओं और बहनों पर बुरी नजर रखने वालों के लिए सामान्य सजा पर्याप्त नहीं है... जो लोग गरीबों पर अत्याचार करते हैं और उनकी जमीन हड़पते हैं, वे जमानत पर जेल से बाहर निकलते हैं। हम ऐसे अपराधियों को सबक सिखाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसे असामाजिक तत्वों से 21 हजार एकड़ जमीन वापस ली है और उसका उपयोग गरीबों के आश्रय के लिए किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के लोगों में ‘मामा’ के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ‘‘कानून उन लोगों के खिलाफ अपना काम करेगा जो कानून और व्यवस्था को अपने हाथ में लेते हैं और गरीबों तथा लड़कियों पर अत्याचार करते हैं। वे अब बुलडोजर (उनकी संपत्ति का विध्वंस करने के लिए) का भी सामना करेंगे।’’

भोपाल में पिछले कुछ दिनों से कई होर्डिंग लगे हैं जिनमें महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल लोगों को मामा (मुख्यमंत्री चौहान) के बुलडोजर का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें