देश की खबरें | नूंह में सरकारी जमीन पर बने मकानों एवं झुग्गियों पर बुलडोजर चला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक दंगे भड़कने के कुछ दिन बाद प्रशासन ने तावड़ू कस्बे में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर बनाई गईं लगभग 250 झुग्गियों एवं अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने संकेत दिया कि ध्वस्तीकरण सांप्रदायिक दंगों में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का हिस्सा भी हो सकता है।

गुरुग्राम, चार अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में सांप्रदायिक दंगे भड़कने के कुछ दिन बाद प्रशासन ने तावड़ू कस्बे में सरकारी जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर बनाई गईं लगभग 250 झुग्गियों एवं अन्य अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने संकेत दिया कि ध्वस्तीकरण सांप्रदायिक दंगों में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई का हिस्सा भी हो सकता है।

इनमें बृहस्पतिवार को तावड़ू में बृहस्पतिवार को तोड़ी गयीं झुग्गियां तथा शुक्रवार को तोड़े गए सात मकान शामिल हैं। ये मकान उसी मार्ग पर स्थित थे जिस पर इस सप्ताह के शुरू में विहिप की जलाभिषेक यात्रा पर हमला किया गया था।

प्रशासन ने यह कार्रवाई सोमवार को मुस्लिम बहुल जिले में सांप्रदायिक दंगा भड़कने के तीन-चार दिन बाद की है। उस दिन रैली पर हमला किया था। बाद में हिंसा आसपास के क्षेत्रों में फैल गयी थी जिसमें छह लोगों की जान चली गयी थी।

नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने हालांकि इस बात से इनकार किया कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का हालिया हिंसा से कोई संबंध है।

लेकिन बाद में विज ने चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन में संकेत देते हुए कहा, ‘‘इलाज में बुलडोजर भी एक कार्रवाई है।’’

नूंह के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को ध्वस्त किए गए अधिकतर मकान नल्हर शिव मंदिर के रास्ते में थे जहां यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी।

पंवार ने कहा कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर की गयी।

उन्होंने कहा कि नल्हर शिव मंदिर के पीछे वन विभाग की पांच एकड़ जमीन मुक्त करायी गयी, इसके अलावा पुन्हाना में छह एकड़ वन भूमि, धोबी घाटी में एक एकड़ और नांगल मुबारिकपुर में दो एकड़ जमीन मुक्त करायी गयी।

पंवार ने कहा कि जमीन पर बनाये गये अवैध शेड एवं मकान तोड़ दिये गये।

बृहस्पतिवार शाम तावडू में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की झुग्गियां हटा दी गयीं जो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर थीं।

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शोभायात्रा पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद मुस्लिम बहुल नूंह में भड़की हिंसा की आंच गुरुग्राम तक पहुंच गई थी, जिसमें दो होम गार्ड और एक इमाम सहित छह लोगों की मौत हुई है।

पुलिस के मुताबिक, हिंसा के सिलसिले में नूंह में 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 55 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

इस बीच, हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को गुरुग्राम के पटौदी इलाके में नूंह हिंसा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और बंद का आह्वान किया। इसके चलते पटौदी, जाटौली और भोरा कलां के बाजार बंद रहे।

संगठनों ने पटौदी उप-संभागीय मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति, हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें नूंह हिंसा में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

विहिप के जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने नूंह में आपसी सौहार्द और भाईचारा बिगाड़ने की कोशिश की है, उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\