विदेश की खबरें | बुल्गारिया : राष्ट्रपति ने अक्टूबर में संसदीय चुनाव कराने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस कदम को यूरोपीय संघ और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश को कठिनाई बढ़ाने वाले राजनीतिक गतिरोध और आर्थिक संकटों को दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस कदम को यूरोपीय संघ और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश को कठिनाई बढ़ाने वाले राजनीतिक गतिरोध और आर्थिक संकटों को दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

राष्ट्रपति रूमेन रादेव ने 27 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की है- जो तीन वर्षों में बुल्गारिया का सातवां चुनाव होगा।

रादेव ने मतदान तक अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए दिमितार ग्लेवचेव को फिर से नियुक्त किया।

इसके बाद अंतरिम सरकार के मंत्रिमंडल ने संसद में शपथ ली।

रादेव ने शपथग्रहण समारोह से पहले कहा, ‘‘राजनीतिक संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि इसका हल तभी निकलेगा जब संसद स्थायी बहुमत हासिल करेगी।

यूरोपीय संघ का सदस्य देश बुल्गारिया 2020 से ही राजनीतिक अस्थिरता की चपेट में है। करीब 67 लाख की आबादी वाले इस देश में कुलीन वर्गों को सरकारी संस्थाओं पर नियंत्रण करने की अनुमति देने के आरोपों के लेकर 2020 में भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे।

हालांकि पिछले छह चुनावों में से केवल दो में ही निर्वाचित सरकार बनी है। हालांकि, दोनों बार नेताओं पर भ्रष्टाचार और देश की ऊर्जा व सुरक्षा की अनदेखी के आरोपों को लेकर सरकार गिर गई।

जून में हुए पिछले चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका था। तीन बार प्रधानमंत्री रहे बोयको बोरिसोव की जीईआरबी पार्टी ने 68 सीटें जीतीं थीं, लेकिन 240 सीटों वाली संसद में बहुमत से काफी कम थी और उसे कोई गठबंधन सहयोगी नहीं मिल सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप