देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के भदेरवाह में इमारत में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक इमारत में आग लग गई जिससे इमारत की तीन मंजिलों को नुकसान पहुंचा, कई दुकानें और एक कार जलकर खाक हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदेरवाह (जम्मू कश्मीर), 24 दिसंबर जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक इमारत में आग लग गई जिससे इमारत की तीन मंजिलों को नुकसान पहुंचा, कई दुकानें और एक कार जलकर खाक हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।

उन्होंने कहा कि भदेरवाह के मठोला गांव में स्थित इमारत में रात के डेढ़ बजे के आसपास आग लगी।

अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति का मालिक असम राइफल्स का सिपाही मुकेश कुमार है जो इस समय मणिपुर में तैनात है।

उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया क्योंकि आसपास की इमारतें और दुकानें ज्यादातर देवदार की लकड़ियों से बनी हैं।

जलकर खाक हो गई दुकान के मालिक ओंकार सिंह ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सामान खरीदने के लिए 20 लाख रुपये का कर्ज लिया था।

भदेरवाह के एडीसी राकेश कुमार ने कहा कि आग लगने की घटना की प्रारंभिक जांच के अनुसार कोई साजिश सामने नहीं आई है।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि कोई साजिश नहीं थी और आग शार्ट सर्किट से लगी थी। नुकसान की समीक्षा करने के लिए एक दल को नियुक्त किया गया है और एसडीआरएफ योजना के तहत परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी