देश की खबरें | नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में इमारत ढही; दो लोगों को बचाया गया, तीन लोगों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर सहित)

(तस्वीर सहित)

मुंबई, 27 जुलाई महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला एक इमारत के ढह जाने के बाद उसके मलबे में फंसे पांच में से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब चार बजकर 10 मिनट पर शाहबाज गांव में हुआ।

नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, ''आज तड़के चार मंजिला एक इमारत ढह गई, जिसमें कई कमरे और तीन दुकानें थीं। घटनास्थल से 13 बच्चों समेत 52 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में फंसे एक पुरुष और एक महिला को भी बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य लोगों की तलाश जारी है।''

शिंदे के अनुसार, यह इमारत सिर्फ 10 साल पुरानी थी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और नगर निगम के अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने मलबे में दबे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अन्य लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोगों की पहचान लाल मोहम्मद (22) और रुखसाना (21) के रूप में हुई है।

अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने 'पीटीआई-' को बताया कि शुरुआत में यह पता चला था कि सुबह छह बजे बचाए गए दो व्यक्तियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति के भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसके बाद बचाव दल ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल भी किया, लेकिन उन्हें कुछ सुराग नहीं मिल पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट