देश की खबरें | दिल्ली में बिल्डर की गला रेतकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार को 77 वर्षीय एक बिल्डर का शव रविवार तड़के उनके घर में पाया गया। बिल्डर का गला रेता गया था और शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक मई उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार को 77 वर्षीय एक बिल्डर का शव रविवार तड़के उनके घर में पाया गया। बिल्डर का गला रेता गया था और शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कल्सी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट में चाकू से तीन वार और पीठ में एक वार की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने कहा कि बिल्डर के घर से गत्ते के कुछ डिब्बे गायब हैं, जिनमें नकदी रखी हुई थी। पुलिस को संदेह है कि लूट के लिए हत्या की गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक राम किशोर अग्रवाल अपने दो मंजिला घर के भूतल पर रहते थे जबकि उनका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य प्रथम तल पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्रवाल की पत्नी की पिछले साल कोविड के कारण मौत हो गई थी और परिवार के कम से कम चार घरेलू सहायक हैं जोकि घर में ही रहते हैं।

कल्सी ने कहा, '' रविवार सुबह 6:52 बजे एक पीसीआर कॉल के जरिये सिविल लाइंस थाने को एक व्यक्ति ने अपने पिता की मौत की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता का गला रेता गया था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।''

उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि शुरुआती जांच के दौरान एक गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसने रविवार तड़के दो लोगों को घर से भागते देखा था।

उन्होंने कहा कि हत्या और लूट अथवा डकैती के साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू