देश की खबरें | पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू होगा और सबसे पहले उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का पारंपरिक अभिभाषण होगा।

पुडुचेरी, नौ अगस्त केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को शुरू होगा और सबसे पहले उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का पारंपरिक अभिभाषण होगा।

विधानसभा ने 30 मार्च को संक्षिप्त सत्र के दौरान लेखानुदान को मंजूरी दी थी और सदन ने सरकारी विभागों को भारत की संचित निधि से 3,613.66 करोड़ रुपये आवंटित किए, ताकि वे वित्त वर्ष 2022-2023 के शुरुआती पांच महीनों यानी अप्रैल से अगस्त तक नियमित खर्च को पूरा कर सकें।

तब पूर्ण बजट पेश नहीं किया जा सका था, क्योंकि केंद्र द्वारा धन के आवंटन की प्रतीक्षा की जा रही थी।

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा की और 2,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की मांग की।

पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार राष्ट्रीय राजधानी गए थे।

बजट पेश करने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। सदन में 30 निर्वाचित और तीन मनोनीत विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू