देश की खबरें | आठ मार्च को पेश होगा हरियाणा का बजट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आठ मार्च को 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।

चंडीगढ़, 28 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आठ मार्च को 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।

इस संबंध में निर्णय विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में लिया गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र दो मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा।

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से होगी। तीन, चार और सात मार्च को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री द्वारा आठ मार्च को बजट पेश किए जाने के बाद नौ से 11 मार्च तक अवकाश रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बीएसी की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस