जरुरी जानकारी | बजट का असर: सेंसेक्स 750 अंक बढ़ा, निफ्टी 14,500 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आम बजट के एक दिन बाद मंगलवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 750 अंकों से अधिक की तेजी हुई, जबकि एनएसई निफ्टी 14,500 के स्तर को पार कर गया।

मुंबई, दो फरवरी आम बजट के एक दिन बाद मंगलवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 750 अंकों से अधिक की तेजी हुई, जबकि एनएसई निफ्टी 14,500 के स्तर को पार कर गया।

इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 751.66 अंक या 1.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 49,352.27 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 222.65 अंक या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 14,503.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एचयूएल को छोड़कर सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

सेंसेक्स सोमवार को बजट में घोषित विभिन्न उपायों के चलते 2,314.84 अंक या पांच प्रतिशत बढ़कर 48,600.61 पर बंद हुआ था, इसी तरह निफ्टी 646.60 अंक या 4.74 प्रतिशत बढ़कर 14,281.20 पर पहुंच गया। सूचकांक में बजट के दिन यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,494.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना ​​है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू