देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में वित्त वर्ष 2025 का बजट ध्वनिमत से पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 का राज्य बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया।

ईटानगर, 26 जुलाई अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2024-25 का राज्य बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया।

उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने बुधवार को 993.08 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया था जिसमें बुनियादी ढांचे, शहरी विकास और ‘‘स्वस्थ मानव संसाधन’’ पर जो दिया गया ।

बजट चर्चा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने विकास के पथ पर आगे बढ़ने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

खांडू ने कहा, ‘‘हमें कौशल विकास पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिससे राज्य के युवा नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी प्रदाता बन सकें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपने युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर सकें, तो उन्हें बाहर से कार्यबल लाने के बजाय कई विद्युत परियोजनाओं में लगाया जा सकता है।’’

विभिन्न जिलों में शिक्षकों की कमी का जिक्र करते हुए खांडू ने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही 600 पद स्वीकृत किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षा कोष के तहत अस्थायी आधार पर 200 शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।’’

बजट पारित होने के बाद अध्यक्ष ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी