देश की खबरें | ओडिशा के बौध शहर में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बड़े क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को लू जैसे हालात रहे, जहां बौध शहर में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 16 मार्च ओडिशा के बड़े क्षेत्रों, खासकर पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को लू जैसे हालात रहे, जहां बौध शहर में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

ओडिशा के बौध सहित कम से कम सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, बौध के बाद झारसुगुडा में सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बोलांगीर में तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसमें बताया गया कि राज्य के अन्य स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिसमें अंगुल (41.1), टिटलागढ़ (40.5), सुंदरगढ़ (40.3) और भवानीपटना (40.2) शामिल है।

भुवनेश्वर और कटक में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.8 और 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना जताते हुए सोमवार के लिए झारसुगुडा, संबलपुर और कालाहांडी के लिए ‘रेड वॉर्निंग’ जारी की है।

मौसम विभाग लू के लिए ‘रेड वार्निंग’ तब जारी करता है जब बहुत ज्यादा गर्भी पड़ने और तापमान रिकॉर्ड तोड़ होने की संभावना होती है।

उसने सुंदरगढ़, सोनपुर, कालाहांडी, बौध और बोलनगीर जिलों के लिए ‘ऑरेंज वॉर्निंग’ और क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल और मयूरभंज जिलों के लिए ‘येलो वार्निंग’ जारी की है।

मौसम विभाग ने बताया कि बालासोर, भद्रक, कटक, जगतसिंहपुर, खुर्दा, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, नयागढ़, गंजम और गजपति के कुछ स्थानों पर सोमवार को गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति रहने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि हालांकि लोगों को लू से राहत मिलने की संभावना है क्योंकि 19 मार्च से चार दिनों तक गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट