कोविड-19 संकट के बीच एकजुटता एवं दूसरों की सेवा करने का बुद्ध का संदेश बहुत महत्व रखता है: गुतारेस

उन्होंने कहा कि देश एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करके इस घातक वायरस को फैलने से रोक सकते हैं और इससे उबर सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र, छह मई संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने वेसाक दिवस (बुद्ध पूर्णिमा) के लिए अपने संदेश में कहा कि जब मानवता कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रही है, ऐसे में एकजुटता एवं दूसरों की सेवा करने का भगवान बुद्ध का संदेश बहुत मायने रखता है।

उन्होंने कहा कि देश एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करके इस घातक वायरस को फैलने से रोक सकते हैं और इससे उबर सकते हैं।

‘वेसाक दिवस’ भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति और उनके निर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है।

गुतारेस ने इस बार सात मई को मनाए जाने वाले वेसाक दिवस के लिए अपने संदेश में कहा, ‘‘जब हम भगवान बुद्ध के जन्म, उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति और उनके निर्वाण को याद कर रहे हैं, ऐसे में हम उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा ले सकते हैं। मानवता कोविड-19 वैश्विक महामारी से पीड़ित है, ऐसे में हमें एक सूत्र याद आ रहा है: ‘क्योंकि आप सभी मनुष्य बीमार है, इसलिए मैं भी बीमार हूं’।’’

गुतारेस ने कहा कि भगवान बुद्ध का दिया एकजुटता एवं अन्य लोगों की सेवा करने का संदेश पहले से कहीं अधिक महत्व रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल मिलकर ही कोरोना वायरस को रोक सकते हैं और उससे उबर सकते हैं।’’

दुनियाभर में लाखों बौद्ध अनुयायी वेसाक दिवस मनाएंगे, ऐसे में गुतारेस ने सभी देशों से अपील की है कि वे करुणा एवं एकजुटता के साथ दूसरों के लिए काम करके और ‘‘एक शांतिपूर्ण दुनिया के निर्माण की प्रतिबद्धता दोहरा कर’’ भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर अमल करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी