देश की खबरें | बीएसएनएल ने पूर्व कर्मचारी और कार्यकर्ता फातिमा को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत संचार निगम लिमेटेड (बीएसएनएल) ने नोटिस जारी कर विवादित कार्यकर्ता और बर्खास्त कर्मचारी रेहाना फातिमा को सरकारी आवास खाली करने को कहा है।

कोच्चि, 30 जून भारत संचार निगम लिमेटेड (बीएसएनएल) ने नोटिस जारी कर विवादित कार्यकर्ता और बर्खास्त कर्मचारी रेहाना फातिमा को सरकारी आवास खाली करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई ऐसे समय की गई है जब हाल में पुलिस ने उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के सिलसिले में लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है और उनके घर पर छापेमारी की थी।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला, कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लागू रहेगा लॉकडाउन: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरकारी दूरसंचार कंपनी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से उसकी छवि को धक्का लगा है।

उल्लेखनीय है कि फातिमा 2018 में उस समय चर्चा में आर्इ थी जब उन्होंने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश करने की नाकाम कोशिश की थी। पिछले हफ्ते के एक नाबालिग बच्चे के समक्ष अर्धनग्न होकर तस्वीर खिंचाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के सिलसिले में उनके विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े | TikTok सहित 59 चायनीज ऐप पर भारत सरकार ने लगाया बैन, रोक लगाने के पीछे बताई यह वजह.

पुलिस ने फातिमा के खिलाफ पोक्सो और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत दर्ज मामले में 25 जून को पनमपिल्ली नगर स्थित उनके सरकारी आवास की तलाशी ली थी।

मीडिया में उपलब्ध 27 जून को जारी बीएसएनएल के नोटिस में कहा गया, ‘‘ उपरोक्त घटना से बीएसएनएल की छवि खराब हुई है। इसलिए आपको निर्देश दिया जाता है कि नोटिस मिलने के 30 दिन के भीतर सरकारी आवास को खाली कर दें नहीं तो आवास से निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।’’

नोटिस में कहा गया कि बीएसएनएल कर्मचारी के तौर पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इसलिए वह कंपनी के आवास में रहने के लिए अयोग्य हैं।

उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल ने सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़का कर अशांति पैदा करने के आरोप में इस साल मई में फातिमा को बर्खास्त कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड