देश की खबरें | बीएसएफ के विशेष महानिदेशक ने एलओसी पर परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक (एसडीजी) योगेश बहादुर खुरानिया ने कश्मीर घाटी की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 23 मार्च सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की पश्चिमी कमान के विशेष महानिदेशक (एसडीजी) योगेश बहादुर खुरानिया ने कश्मीर घाटी की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। एक अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी कमान चंडीगढ़ के एसडीजी ने 18 से 22 मार्च तक कश्मीर घाटी के अग्रिम इलाकों का पांच दिवसीय दौरा किया।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की परिचालन तैयारियों का आकलन करना था। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने एलओसी और भीतरी इलाकों में सुरक्षा स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि खुरानिया ने 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग(जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई से भी मुलाकात की और बीएसएफ और सेना के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की।

यात्रा के दौरान, खुरानिया ने ‘‘प्रहरी सम्मेलन’’ के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की।

प्रवक्ता ने बताया कि खुरानिया की कश्मीर घाटी की यात्रा भारत की सीमाओं और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीएसएफ की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\