देश की खबरें | बीएसएफ ने बांग्लादेश के दो लड़कों को पकड़ा, बीजीबी के आग्रह पर मानवीय आधार पर छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नादिया जिले के रांगियापोटा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक दो बोरों में भूसा ले जा रहे दो बांग्लादेशी लड़कों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएस) ने पकड़ लिया। बीएसएफ ने एक बयान में यह जानकारी दी।

कोलकाता, 11 मार्च नादिया जिले के रांगियापोटा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक दो बोरों में भूसा ले जा रहे दो बांग्लादेशी लड़कों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएस) ने पकड़ लिया। बीएसएफ ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार बाद में करीब 12 वर्षीय इन लड़कों को मानवीय आधार पर बांग्लादेश के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इसमें कहा गया है कि बुधवार को गश्त के दौरान इन दोनों लड़कों को पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार स्थित खुलना मंडल के मुंशीपुर इलाके के निवासी हैं।

बयान में कहा गया है कि उन्हें एक व्यक्ति ने अवैध तौर पर सीमा पार कर भारत से किसी व्यक्ति से गेहूं का भूसा मुंशीपुर लाने को कहा था। उन्हें इस काम के बदले पैसा देने का वादा किया गया था।

बाद में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश(बीजीबी) और उनके परिजनों के आग्रह पर दोनों लड़कों को मानवीय आधार पर छोड़ दिया गया।

पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न लाइन पर आज रात से और सेंट्रल लाइन पर कल रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Bihar Board 10th Result 2026 Update: बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम कब होंगे जारी? फर्जी नोटिस वायरल, विभाग ने छात्रों को सतर्क रहने की दी सलाह

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त