जरुरी जानकारी | बीएसई ने 107 दिन में एक करोड़ खाते जोड़े, कुल संख्या आठ करोड़ हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने छह जून से 21 सितंबर के बीच एक करोड़ पंजीकृत निवेशक खाते जोड़े हैं। इसके साथ केवल 107 दिन में निवेशक खातों की संख्या आठ करोड़ से ऊपर पहुंच गयी है।

मुंबई, 21 सितंबर प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने छह जून से 21 सितंबर के बीच एक करोड़ पंजीकृत निवेशक खाते जोड़े हैं। इसके साथ केवल 107 दिन में निवेशक खातों की संख्या आठ करोड़ से ऊपर पहुंच गयी है।

इससे पहले शेयर बाजार ने छह जून को कहा था कि उसके पंजीकृत उपयोगकर्ताओं का आधार सात करोड़ को पार कर गया है। पिछले साल 23 मई से यानी 12 महीने से थोड़े अधिक समय में दो करोड़ पंजीकृत निवेशक खाते जोड़े गये।

इस बारे में बीएसई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से प्रत्यक्ष रूप से या फिर म्यूचुअल फंड के माध्यम से इक्विटी निवेश बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर इसके कई कारण हैं और घरेलू बाजार भी इस रुख का अनुकरण कर रहा है।

उन्होंने बाजार में निवेश करने को लेकर सतर्क रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर निवेशक के लिये यह जरूरी है कि वह निवेश करने से पहले कंपनी के बारे में पूरी जानकारी रखे और उस उत्पाद के बारे में पूरा ब्योरा रखे, जिसमें वह पैसा लगाने जा रहे हैं।

चौहान ने कहा कि फरवरी 2008 में एक्सचेंज के पास सिर्फ एक करोड़ निवेशक खाते थे।

यह जुलाई 2011 तक बढ़कर दो करोड़ हो गये।

जनवरी 2014 में इसे तीन करोड़ तक ले जाने में बीएसई को लगभग तीन साल लगे, और अगस्त 2018 में यह चार करोड़ के स्तर को पार कर गया।

इसने मई 2020 में पांच करोड़ का आंकड़ा पार किया, 19 जनवरी 2021 को छह करोड़ और छह जून 2021 को सात करोड़ का आंकड़ा पार किया।

इसने 21 सितंबर, 2021 को आठ करोड़ के स्तर को पार कर लिया। यह सबसे तेज वृद्धि रही। केवल 107 दिन में एक करोड़ खाते जोड़े गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा