अस्पताल ने जानकारी दी, बीआरएस सांसद प्रभाकर रेड्डी की हालत स्थिर

एक व्यक्ति के हमले में जख्मी हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद के. प्रभाकर रेड्डी की हालत स्थिर है। यहां निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 31 अक्टूबर: एक व्यक्ति के हमले में जख्मी हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद के. प्रभाकर रेड्डी की हालत स्थिर है। यहां निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दुब्बक विधानसभा सीट से बीआरएस के उम्मीदवार प्रभाकर रेड्डी को सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान 38 वर्षीय एक शख्स ने पेट में कथित रूप से चाकू घोंप दिया था. यह घटना सिद्दिपेट जिले में हुई थी.

रेड्डी को हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. यशोदा अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन में कहा कि सर्जरी के बाद, मरीज़ को ‘सर्जिकल क्रिटिकल केयर यूनिट’ में स्थानांतरित किया गया जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. बुलेटिन के मुताबिक, मरीज़ होश में हैं, बातचीत कर रहे हैं तथा बड़े ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

उसमें कहा गया है कि मरीज़ का रक्तचाप और दिल की धड़कन के साथ-साथ प्रयोगशाला में की गई जांचों की रिपोर्ट भी सामान्य है और उन्हें फिलहाल बुखार नहीं है.

बुलेटिन में कहा गया है कि जिस जगह का ऑपरेशन किया गया है उसके अलावा उन्हें शरीर में कहीं और खास दर्द नहीं है और उन्हें ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ में अगले 24 से 48 घंटे निगरानी में रखने की जरूरत है. आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उस के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट