देश की खबरें | बीआरएस विधायक और उनके भाई के ठिकानों पर छापेमारी, बेनामी दस्तावेज और 19 लाख रुपये जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में बीआरएस विधायक गुडेम महिपाल रेड्डी और उनके भाई गुडेम मधुसूदन रेड्डी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 19 लाख रुपये नकद और बड़ी संख्या में दूसरे व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

नयी दिल्ली, 21 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में बीआरएस विधायक गुडेम महिपाल रेड्डी और उनके भाई गुडेम मधुसूदन रेड्डी से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 19 लाख रुपये नकद और बड़ी संख्या में दूसरे व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

कथित अवैध खनन से जुड़ी धन शोधन जांच के तहत बृहस्पतिवार को लगभग दस स्थानों पर छापे मारे गए।

धन शोधन का यह मामला हैदराबाद के पटनचेरू में स्थित गुडेम मधुसूदन रेड्डी द्वारा प्रवर्तित कंपनी ‘संतोष सैंड एंड ग्रेनाइट सप्लाई’ के खिलाफ तेलंगाना पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया गया है।

केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जी. मधुसूदन रेड्डी, जी महिपाल रेड्डी, उनकी कंपनी और अन्य के परिसरों पर छापे मारे गए।

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि छापेमारी के दौरान 19 लाख रुपये की "बेहिसाबी" नकदी और बड़ी संख्या में दूसरे व्यक्तियों के नाम पर पंजीकृत बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\