देश की खबरें | घर में बिजली का करंट लगने से भाई . बहन की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के बेगमपुर इलाके में अपने घर पर बिजली का करंट लग जाने से एक युवक और उसकी बहन की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसे उनके बुजुर्ग पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई दिल्ली के बेगमपुर इलाके में अपने घर पर बिजली का करंट लग जाने से एक युवक और उसकी बहन की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से झुलसे उनके बुजुर्ग पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान वेल्डिंग का काम करने वाले विवेक (26) और उसकी बहन अंजू (28) के रूप में हुई है जबकि उनके पिता कालीचरण (65) का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अंजू की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि बेगमपुर थाने में बुधवार रात 10 बजकर 56 मिनट पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को सूचना मिली। खुद को पीड़ितों का पड़ोसी बताते हुए फोन करने वाले अभिषेक ने कहा, ‘‘यहां लाइट कटवा दो, तीन आदमी चिपके हुए हैं।’’

पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां अभिषेक ने उन्हें बताया कि स्थानीय लोगों ने बिजली से झुलसे तीनों लोगों को अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम और ‘नॉर्थ दिल्ली पावर लिमिटेड’ के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 50 वर्ग गज के भूखंड पर बने इस घर में बिजली के तार खुले और असुरक्षित तरीके से लगाए गए थे और सीढ़ियों पर लगी लोहे की ग्रिल के चारों ओर तार लपेटे गए हैं।’’

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रंजन ने बताया कि रात करीब 10 बजे विवेक सीढ़ियों से ऊपर जा रहा था, तभी वह बिजली के तारों से छूते लोहे के एक दरवाजे के संपर्क में आ गया और उसे करंट लग गया। विवेक की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता कालीचरण मदद के लिए दौड़े और वह भी करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि घर में मौजूद अंजू ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई।

स्थानीय लोगों ने तीनों को रोहिणी के अग्रसेन अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने विवेक और अंजू को मृत घोषित कर दिया। कालीचरण को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

मृतकों के शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट