देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में दो बहनों एवं भतीजी पर गोली चलाने पर भाई गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में व्यक्तिगत विवाद के चलते अपने परिवार की तीन महिलाओं पर कथित रूप से गोलियां चलाने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिमला, 13 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के किन्नौर क्षेत्र में व्यक्तिगत विवाद के चलते अपने परिवार की तीन महिलाओं पर कथित रूप से गोलियां चलाने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसके अनुसार पूरबनी गांव में शुक्रवार को राज चंदर ने अपनी दो बहनों एवं भतीजी पर गोलियां चला दीं। परिवार तब चंदर के भतीजे की शादी की तैयारी कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में उन्हें वहां से रेकोंग पियो जिला अस्पताल ले जाया गया।

उसने कहा कि दो बहनों में एक कृष्ण लीला एवं भतीजी स्वीटी गंभीर रूप से घायल हो गयीं तथा अन्य बहन भारती खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

पुलिस ने कहा कि चंदर के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया और उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

आम लोगों को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के सिलसिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अपने हथियार जमा करा देने को कहा गया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक किन्नौर जिले में 1205 हथियार जमा कराये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट