ENG vs AUS 3rd ODI 2024 Report: ब्रुक का शतक, इंग्लैंड ने थामा ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान

इंग्लैंड ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रुक के नाबाद 110 रन की मदद से जब 37.4 ओवर में चार विकेट पर 254 रन बनाए थे तब भारी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया। उस समय इंग्लैंड डकवर्थ लुईस पद्धति से काफी आगे था।

Harry Brook (Photo Credits: @PoppingCreaseSA/X)

England Cricket Team vs Australia National Cricket Team 3rd ODI 2024 Match Report: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रुक के नाबाद 110 रन की मदद से जब 37.4 ओवर में चार विकेट पर 254 रन बनाए थे तब भारी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया। उस समय इंग्लैंड डकवर्थ लुईस पद्धति से काफी आगे था। इस तरह से इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रिय क्रिकेट टीम के वनडे में लगातार 14 मैच जीतने के अभियान पर रोक लगा दी। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान पिछले साल भारत में वनडे विश्व कप भी जीता था। उसने पहले दो वनडे में इंग्लैंड को आसानी से हराया थाऔर इस तरह से अब वह श्रृंखला में 2-1 से आगे है। श्रृंखला का चौथा मैच शुक्रवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड- ब्रुक ने तब क्रीज पर कदम रखा जब इंग्लैंड 11 रन के अंदर दो विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। उन्होंने अपनी 94 गेंद की पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए तथा इस बीच अपने पिछले सर्वोच्च स्कोर 80 रन को पीछे छोड़ा। ब्रुक ने विल जैक्स (82 गेंद पर 84 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटकाें से उबारा। बारिश के कारण खेल रोकने से पहले लियाम लिविंगस्टोन ने भी 20 गेंद पर नाबाद 33 रन की आक्रामक पारी खेली।

चोटिल जोस बटलर की जगह कप्तानी कर रहे ब्रुक ने मैच के बाद कहा,‘‘ निश्चित तौर पर मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं उस तरह का खेल दिखाने में सफल रहा जैसा मैं चाहता था। मैं वनडे में अपना पहला शतक लगाकर बहुत खुश हूं और उम्मीद है कि आगे यह सिलसिला जारी रहेगा।’’

England Cricket Team vs Australia National Cricket Team  Scorecard: इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 304 रन बनाए थे। उसकी तरफ से दूसरे वनडे में 74 रन बनाकर जीत के सूत्रधार रहे एलेक्स कैरी ने 65 गेंद पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन बनाए जबकि स्टीव स्मिथ ने 82 गेंद पर 60 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल हैं।

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आरोन हार्डी ने 26 गेंद पर तीन चौकों और दो छक्काें की मदद से 44 रन की आक्रामक पारी खेली जिससे आस्ट्रेलिया 300 रन की संख्या पार करने में सफल रहा। कैमरन ग्रीन ने 42 और ग्लेन मैक्सवेल ने 30 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 67 रन देकर दो विकेट लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े