खेल की खबरें | रुद्राक्ष को कांस्य पदक, चीन का स्वर्णिम अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा विश्व चैम्पियन रुद्राक्ष पाटिल ने यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता जबकि चीन ने लगातार दूसरे दिन दांव पर लगे दोनों स्वर्ण पदक हासिल किये।

भोपाल, 24 मार्च मौजूदा विश्व चैम्पियन रुद्राक्ष पाटिल ने यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्वकप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक जीता जबकि चीन ने लगातार दूसरे दिन दांव पर लगे दोनों स्वर्ण पदक हासिल किये।

तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले चीन के निशानेबाज शेंग लिहाओ ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन और पिछले साल काहिरा विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली हुआंग युटिंग ने महिलाओं की स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया।

चीन ने प्रतियोगिता के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद पांच स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य के साथ पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। भारत एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है।

रुद्राक्ष क्वालिफिकेशन में 631 अंक बनाकर चौथे स्थान पर रहे थे। फाइनल में एक समय पदक की दौड़ से बाहर लग रहे थे लेकिन चौथी सीरीज में उन्होंने सर्वाधिक 53.5 अंक बनाए जिससे वह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के क्वालिफिकेशन में 632.3 अंक बनाकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने फाइनल में 261.2 अंक बनाए और आखिर में चौथे स्थान पर रही। कजाखस्तान की एलेक्जेंड्रा ले ने उन्हें कांस्य पदक की दौड़ में पीछे छोड़ा।

चीन की हुआंग युटिंग ने अमेरिका की मैरी टकर को 16-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह चीन का प्रतियोगिता में पांचवां स्वर्ण पदक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट