खेल की खबरें | ब्रॉड को छह विकेट, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 197 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रॉड ने बाकी बचे चारों विकेट लिये और कुल 31 रन देकर छह विकेट हासिल किये जिससे इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 रन की बढ़त हासिल की। पहली पारी में 369 रन बनाने वाले इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाये हैं। रोरी बर्न्स दो और डॉम सिबले आठ रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त अब 182 रन की हो गयी है।

ब्रॉड ने बाकी बचे चारों विकेट लिये और कुल 31 रन देकर छह विकेट हासिल किये जिससे इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 रन की बढ़त हासिल की। पहली पारी में 369 रन बनाने वाले इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाये हैं। रोरी बर्न्स दो और डॉम सिबले आठ रन पर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की बढ़त अब 182 रन की हो गयी है।

वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 137 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी। कप्तान जैसन होल्डर (46) और शेन डोरिच (37) ने फालोऑन बचाने का पहला लक्ष्य हासिल किया। इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स के साथ शुरुआत की थी।

यह भी पढ़े | विराट कोहली ने कहा- क्वारंटीन में अनुष्का के लिए केक बनाना विशेष पल रहा.

लेकिन जब ब्रॉड और जेम्स एंडरसन आक्रमण पर आये तो परिदृष्य बदल गया। ब्रॉड ने दिन की अपनी तीसरी गेंद पर ही होल्डर को पगबाधा आउट कर दिया। कैरेबियाई कप्तान ने डीआरएस का सहारा लिया लेकिन मैदानी अंपायर का फैसला कायम रहा। इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में रखिम कोर्नवॉल (10) और केमार रोच (शून्य) को पवेलियन भेजा।

ब्रॉड ने डोरिच को वोक्स के हाथों कैच कराकर अपना छठा विकेट लिया और वेस्टइंडीज की पारी का अंत किया।

यह भी पढ़े | कुमार संगकारा ने आईसीसी चेयरमैन के लिए सौरव गांगुली को दिया समर्थन.

ब्रॉड को साउथम्पटन में पहले टेस्ट की टीम में नहीं रखा गया था जिसे वेस्टइंडीज ने चार विकेट से जीता था। उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में ही दूसरे टेस्ट के दौरान दोनों पारियों में तीन . तीन विकेट लेकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभायी थी।

यही नहीं वर्तमान टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 45 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली जो 2013 के बाद उनका सर्वोच्च स्कोर है और फिर अपने करियर में 18वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिये। ब्रॉड के टेस्ट विकेट की संख्या अब 497 पर पहुंच गयी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\