देश की खबरें | बिटिश शासन ने भारतीयों को अपनी गौरवशाली परंपराओं के बारे में जानने से रोका था : राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि तीन शताब्दियों के ब्रिटिश शासन ने भारतीयों को अपनी गौरवशाली परंपराओं के बारे में जानने से रोका था।

देहरादून, 24 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि तीन शताब्दियों के ब्रिटिश शासन ने भारतीयों को अपनी गौरवशाली परंपराओं के बारे में जानने से रोका था।

राजनाथ ने देरादून में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मजबूत भारत के निर्माण के वास्ते आज के युवाओं का देश के गौरवशाली अतीत और इसकी महान सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के बारे में जानना बहुत जरूरी है।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि अतीत में भारत की आध्यात्मिक और बौद्धिक श्रेष्ठता की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति सहज थी। उन्होंने चीनी विद्वानों का हवाला दिया, जिन्होंने ज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की पथप्रदर्शक भूमिका को स्वीकार किया था।

पेकिंग विश्वविद्यालय के एक पूर्व कुलपति का जिक्र करते हुए, जिन्होंने बाद में संयुक्त राष्ट्र में चीन का प्रतिनिधित्व किया था, राजनाथ ने कहा, ‘‘भारत एक भी सैनिक भेजे बिना 2,000 से अधिक वर्षों तक सांस्कृतिक रूप से चीन पर हावी रहा है।’’

साथ ही फ्रांसीसी दार्शनिक वोल्टेयर को उद्धृत करते हुए उन्होंने कहा कि वह कहा करते थे, ‘‘सब कुछ गंगा के किनारे से हमारे पास आया है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया जो मूल रूप से एक इस्लामिक देश है और थाईलैंड जो बौद्ध देश है, ने रामायण को अपनी सांस्कृतिक विरासत के हिस्से के रूप में मान्यता दी है।

उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधि से सम्मानित छात्रों से यह याद रखने को कहा कि वे एक महान देश से संबंध रखते हैं और अपना सारा ज्ञान राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक बेहतरी के लिए समर्पित करें।

राजनाथ ने छात्रों से जीवन भर सीखते रहने और असफलता से कभी भी न घबराने की भी अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी असफलताओं से हमें निराश नहीं होना चाहिए। हमें उनसे सीख लेनी चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड