विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने हमास के ‘‘ भयावह और बर्बर’’ हमलों की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजराइल पर फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के ‘‘भयावह और बर्बर’’ हमलों की निंदा की और सुरक्षा बहाल करने के लिए इजराइल का सतत सहयोग करने का संकल्प किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन ,15 अक्टूबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इजराइल पर फलस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के ‘‘भयावह और बर्बर’’ हमलों की निंदा की और सुरक्षा बहाल करने के लिए इजराइल का सतत सहयोग करने का संकल्प किया।

इजराइल और हमास के बीच युद्ध का एक सप्ताह बीत चुका है।

प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट और सोशल मीडिया पर शनिवार को जारी एक बयान में सुनक ने देश में यहूदी समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि सभी सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे।

सुनक की ओर से यह बयान उस वक्त आया है जब फलस्तीन समर्थक हजारों प्रदर्शनकारियों ने इजराइल विरोधी नारे लगाते हुए लंदन की सड़कों पर मार्च किया। इस संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया,‘‘ इजराइल में एक सप्ताह पहले जो क्रूरता और बर्बरता की गई उसे बयां करने के लिए शब्द नहीं है। बेटियां, बेटे ,माताएं, पिता,पति,पत्नी आदि लोगों को बेरहमी से अलग किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि आने वाले दिन और सप्ताह बहुत कठिन होने वाले हैं। इजराइल के लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि ब्रिटेन आपके साथ है। जो कुछ हुआ वह पूरी तरह से क्रूर कृत्य था और इजराइल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। हम इजराइल को सुरक्षा बहाल करने में सहयोग देने का हर संभव प्रयास करेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ ब्रिटेन में रह रहे हमारे यहूदी समुदाय, मैं जानता हूं कि आप कष्ट में हैं और इन अतंकवादी कृत्यों से परेशान है....हमने डराने वाला व्यवहार और शर्मनाक यहूदी विरोधी भावना ऑनलाइन और सड़कों पर देखी है। मैं कहता हूं: यहां नहीं। ब्रिटेन में नहीं। हमारे देश में नहीं। इस सदी में नहीं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट