विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, विपक्षी दल ने प्रारंभ किया चुनाव प्रचार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के सहयोगियों तथा विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने बृहस्पतिवार को आम चुनाव के लिए उत्साहपूर्वक प्रचार प्रारंभ किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन ,23 मई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, उनकी कंजर्वेटिव पार्टी के सहयोगियों तथा विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने बृहस्पतिवार को आम चुनाव के लिए उत्साहपूर्वक प्रचार प्रारंभ किया।

सुनक ने देश में महज छह सप्ताह बाद चार जुलाई को आम चुनाव कराने की घोषणा एक दिन पहले ही की थी

भारतीय मूल के नेता सुनक (44) ने बुधवार शाम बारिश के बीच 10 डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों से अपने भाषण से देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी।

प्रधानमंत्री ने चुनाव के लिए ‘‘स्पष्ट योजना, साहसिक कदम, सुरक्षित भविष्य’’ का नारा दिया है। उन्होंने पूर्वी लंदन में एक प्रचार कार्यक्रम की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले कुछ सप्ताह तक मैं प्रत्येक वोट के लिए संघर्ष करूंगा।’’

बारिश में भीगते हुए चुनाव की घोषणा करने का कारण पूछे जाने पर सुनक ने कहा कि यह दर्शाता है कि वह ‘‘प्रतिकूल समय में पीछे हटने वाला नेता नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने देश की परंपराओं में बहुत विश्वास करता हूं और जब प्रधानमंत्री इस तरह के महत्वपूर्ण बयान देते हैं तो वे डाउनिंग स्ट्रीट की सीढ़ियों से देते हैं, फिर चाहे बारिश हो या तेज धूप। मैं उन परंपराओं में विश्वास करता हूं और इसीलिए मैंने ऐसा किया।’’

विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर ने अपने अभियान की शुरुआत ‘परिवर्तन’ शब्द के साथ की।

उन्होंने कहा, ‘‘चार जुलाई को आपके पास विकल्प है। साथ मिलकर हम अराजकता को रोक सकते हैं। हम ब्रिटेन का पुनर्निर्माण शुरू कर सकते हैं और अपने देश को बदल सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट