विदेश की खबरें | ब्रिटिश सांसदों ने भारत के साथ चीन के ‘धौंस भरे व्यवहार’ पर चिंता जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश सांसदों ने भारत के साथ सीमा विवाद में चीन के "धौंस भरे व्यवहार" और कोविड-19 की देर से घोषणा किए जाने पर पर संसद में चिंता जताई है। इसके साथ ही सांसदों ने चीन पर ब्रिटेन की निर्भरता की आंतरिक समीक्षा किए जाने का आग्रह किया।

लंदन, 30 जून ब्रिटिश सांसदों ने भारत के साथ सीमा विवाद में चीन के "धौंस भरे व्यवहार" और कोविड-19 की देर से घोषणा किए जाने पर पर संसद में चिंता जताई है। इसके साथ ही सांसदों ने चीन पर ब्रिटेन की निर्भरता की आंतरिक समीक्षा किए जाने का आग्रह किया।

कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद इयान डंकन स्मिथ ने शिनजियांग प्रांत में उइगर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ चीनी सरकार के "दुर्व्यवहार" का मुद्दा सोमवार शाम को हाउस ऑफ कॉमन्स में जरूरी विषय के रूप में उठाया।

यह भी पढ़े | आतंकी ओसामा बिन लादेन को 'शहीद' कहने पर पाकिस्तान के लोगों ने इमरान खान का किया विरोध.

स्मिथ ने सवाल किया कि मानवाधिकारों पर चीनी सरकार के भयावह रिकॉर्ड, हांगकांग में स्वतंत्रता पर हमला, दक्षिण चीन सागर से भारत तक के सीमा विवादों में उसका धौंस भरा व्यवहार, मुक्त बाजार को संचालित करने वाले नियमों की अवहेलना, कोविड-19 की देर से घोषणा आदि को देखते हुए क्या सरकार अब चीन पर ब्रिटेन की निर्भरता की आंतरिक समीक्षा शुरू करेगी।

एशिया मामलों के लिए ब्रिटिश मंत्री निगेल एडम्स ने यह कहते हुए जवाब दिया कि ब्रिटेन सरकार विभिन्न मुद्दों पर अपनी चिंताओं को नियमित रूप से चीन के साथ उठाती रही है।

यह भी पढ़े | New Swine Flu-Like Virus Named G4: चीन में 'वैश्विक महामारी फैलाने में सक्षम' स्वाइन फ्लू वायरस की नई प्रजाति की पहचान-अध्ययन.

विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद स्टीफन किन्नॉक ने भी अपने लोगों और पड़ोसी देशों के प्रति चीन के व्यवहार को लेकर मंत्री पर दबाव डाला।

एडम्स ने अपने जवाब में कहा कि ब्रिटेन इन मुद्दों पर "बहुत सक्रिय" रहा है और द्विपक्षीय रूप से तथा संयुक्त राष्ट्र में सभी चिंताओं को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि शिनजियांग प्रांत में सक्रिय ब्रिटिश कंपनियों को उचित ध्यान देने को कहा गया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी आपूर्ति श्रृंखला में मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\