विदेश की खबरें | भारतीय मसाज विशेषज्ञ प्रशिक्षण का दावा करने वाले ब्रिटिश डॉक्टर को यौन उत्पीड़न के मामले में जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय मसाज पद्धति में दो साल का विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त करने का दावा करने वाले एक ब्रिटिश डॉक्टर को यहां की अदालत ने महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने के मामले में 18 महीने के कारावास की सजा सुनाई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 30 जून भारतीय मसाज पद्धति में दो साल का विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्राप्त करने का दावा करने वाले एक ब्रिटिश डॉक्टर को यहां की अदालत ने महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने के मामले में 18 महीने के कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने इसके साथ ही दोषी डॉक्टर का नाम अगले 10 साल के लिए यौन अपराधियों की निगरानी सूची में दर्ज करने का आदेश दिया है।

दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड के ईस्टबाउर्न डिस्ट्रिक्ट जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान 34 वर्षीय सिमोन अब्राहम अक्टूबर 2020 को उक्त महिला के संपर्क में आया जो उससे गंभीर सिर दर्द का इलाज कराने आई थी।

अब्राहम को चार दिन तक चली सुनवाई के बाद मई में चिसेस्टर क्राउन कोर्ट ने यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया था। इसने उसे पिछले सप्ताह 18 महीने कारावास की सजा सुनाई थी जिसमें से नौ महीने वह सलाखों के पीछे रहेगा और बाकी की अवधि लाइसेंस पैरोल स्थिति पर रहेगा।

ससेक्स पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘डॉक्टर ने दावा किया कि उसे उसके एक सहयोगी ने महिला की हालत को देखते हुए बुलाया था क्योंकि उसने भारतीय मसाज पद्धति में विशेषज्ञता प्राप्त करने के लिए दो साल का प्रशिक्षण लिया है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ महिला उससे मिलने को तैयार हो गई लेकिन मसाज के दौरान उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। जब महिला के घर कोई मिलने आया तब आरोपी डॉक्टर घर से गया लेकिन लगातार फोन करता रहा। महिला ने उस अस्पताल से संपर्क किया जिसने उसे मसाज की सलाह दी थी। अस्पताल ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महिला ने पुलिस से भी संपर्क किया।’’

अदालत ने अब्राहम का नाम 10 साल के लिए यौन अपराधियों की सूची में भी दर्ज करने का आदेश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू