भारत में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए ब्रिटिश एयरवेज की विशेष उड़ान सेवा

यह विशेष उड़ान सेवा 13 अप्रैल से शुरू हुई और 27 अप्रैल तक जारी रहेगी।  

जमात

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल  ब्रिटिश एयरवेज ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट की वजह से भारत में फंसे ब्रिटेन के हजारों नागरिकों को निकालने के लिए वह भारत के 11 हवाई अड्डों से विशेष उड़ान सेवा मुहैया करा रहे हैं।

यह विशेष उड़ान सेवा 13 अप्रैल से शुरू हुई और 27 अप्रैल तक जारी रहेगी।  

ब्रिटिश एयरवेज की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, ‘‘ भारत में एयर लाइन देश के 11 हवाई अड्डों से दो सप्ताह की अवधि तक विशेष उड़ानें संचालित कर रही है।’’

यह विशेष सेवा दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई से चलाई जा रही है। इसके अलावा यह गोवा, अमृतसर, कोलकाता, अहमदाबाद, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम से भी यह सेवा उपलब्ध है।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए  25 मार्च से देशव्यापी बंद लागू है। देश में अब तक 18,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और करीब 590 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस अवधि में सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें रद्द हैं। हालांकि जरूरी सामग्री और चिकित्सीय उपकरण के साथ मालवाहक विमान उड़ान भर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट