Britannia Share Price: ब्रिटानिया का दूसरी तिमाही का मुनाफा 9.36 प्रतिशत घटकर 531.55 करोड़ रुपये, शेयर पर भी असर

बेकरी फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सितंबर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 9.36 प्रतिशत घटकर 531.55 करोड़ रुपये रहा है। जिंस कीमतों में तेजी के बीच कमजोर उपभोक्ता मांग से कंपनी का मुनाफा घटा है।

Britannia (Photo Credits: X/@BritanniaIndLtd)

Britannia Share Price: बेकरी फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई पर 4 फीसदी गिरकर 5,220 रुपये के निचले स्तर पर आ गए, क्योंकि कंपनी ने सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल (YoY) 10 फीसदी की गिरावट के साथ 531 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की.  ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का सितंबर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 9.36 प्रतिशत घटकर 531.55 करोड़ रुपये रहा है. जिंस कीमतों में तेजी के बीच कमजोर उपभोक्ता मांग से कंपनी का मुनाफा घटा है.

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 586.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था.

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का उत्पादों की बिक्री से राजस्व नवीनतम सितंबर तिमाही में 4.47 प्रतिशत बढ़कर 4,566.23 करोड़ रुपये हो गया.

कंपनी की परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 4,667.57 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 4,432.88 करोड़ रुपये थी.

गुड डे, टाइगर, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस और मेरी गोल्ड जैसे लोकप्रिय ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का कुल खर्च सितंबर तिमाही के दौरान 8.4 प्रतिशत बढ़कर 3,994.87 करोड़ रुपये हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Bangladesh, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या वापसी करते हुए सीरीज बराबर करेगी ऑस्ट्रेलिया या बांग्लादेश रचेगा नया इतिहास? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Key Players To Watch: मैके में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होगी आर-पार की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

McDonald’s Colaba Licence Suspended: स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर मुंबई के मैकडॉनल्ड्स कोलाबा आउटलेट का लाइसेंस निलंबित, रेडियो क्लब और खार जिमखाना पर भी कार्रवाई

Australia vs Bangladesh 2nd Test Match Preview: मैके में कल खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स