जरुरी जानकारी | ब्रिटानिया का 2024 तक अपने श्रमबल में महिलाओं की संख्य 50 प्रतिशत करने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने 2024 तक अपने श्रमबल में महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है।

कोलकाता, 17 मार्च ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने 2024 तक अपने श्रमबल में महिलाओं की संख्या 50 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) अमित दोषी ने कहा कि फिलहाल कंपनी के कुल कर्मचारियों में महिलाओं की संख्या 38 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कंपनी में स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देना चाहते हैं।’’

रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी के गुवाहाटी कारखाने में कार्यरत कुल कर्मचारियों में से 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। दोषी ने कहा कि हम इस संख्या को बढ़ाकर 65 प्रतिशत करेंगे।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कंपनी ने पहले ही महिला उद्यमियों के लिए ‘स्टार्टअप चैलेंज’ शुरू किया है।

अभी तक कंपनी ने 30 महिला उद्यमियों को 10-10 लाख रुपये की शुरुआती पूंजी उपलब्ध कराई है। यह राशि ई-कॉमर्स, डिजिटल सेवा, मोबाइल वैन के जरिये नेत्र देखभाल और बच्चों की शिक्षा जैसे क्षेत्रों की महिला उद्यमियों को उपलब्ध कराई गई है।

दोषी ने बताया कि कंपनी ने देशभर में महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए गूगल के साथ गठजोड़ किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड