विदेश की खबरें | ब्रिटेन की महारानी का 96वां जन्मदिन: घोड़ों के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. 'रॉयल विंडसर हॉर्स शो' ने बृहस्पतिवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 96वें जन्मदिन के मौके पर घोड़ों के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित किया और दो सफेद घोड़ों की लगाम पकड़े हुए महारानी की एक तस्वीर जारी की।

लंदन, 21 अप्रैल 'रॉयल विंडसर हॉर्स शो' ने बृहस्पतिवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 96वें जन्मदिन के मौके पर घोड़ों के प्रति उनके प्रेम को प्रदर्शित किया और दो सफेद घोड़ों की लगाम पकड़े हुए महारानी की एक तस्वीर जारी की।

महारानी की यह तस्वीर पिछले महीने उनके विंडसर कैसल शाही महल के मैदान में ली गई थी।

देश में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली एलिजाबेथ द्वितीय, अपने दिवंगत पति के ​​नॉरफॉक स्थित शाही आवास सैंड्रिंघम के पसंदीदा फार्महाउस में सादे तरीके से अपना जन्मदिन मना रही हैं।

सैंड्रिंघम में वुड फार्म वह जगह थी, जहां फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, ने 2017 में शाही कर्तव्य निर्वहन से मुक्त होने के बाद अपना अधिकांश समय बिताया था।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत विपक्षी लेबर नेता सर केर स्टार्मर ने महारानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

महारानी के 96वें जन्मदिन पर टॉय ब्रांड मैटल द्वारा उनकी सीमित-संस्करण वाली गुड़िया जारी की जा रही है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल, 1926 को ब्रूटन स्ट्रीट पर लंदन के एक टाउनहाउस में हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\