विदेश की खबरें | ब्रिटेन : बुजुर्ग सिख महिला की मौत के मामले में सजा पाने वाले दो दोषियों में से एक भारतवंशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने और 81 वर्षीय बुजुर्ग सिख महिला को कुचलने के मामले में जेल की सजा पाए दो दोषियों में एक भारतवंशी भी शामिल है। मीडिया ने यह खबर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 15 जनवरी तय सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने और 81 वर्षीय बुजुर्ग सिख महिला को कुचलने के मामले में जेल की सजा पाए दो दोषियों में एक भारतवंशी भी शामिल है। मीडिया ने यह खबर दी।

महिला उस समय हादसे की शिकार हुई जब वह गुरुद्वारा से अपने घर लौट रही थी।

सुरिंदर कौर की 13 नवंबर 2022 को वेस्ट मिडलैंड में रॉउले रेगिस के ओल्डबरी रोड पर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

खबर में पुलिस के हवाले से बताया गया कि अर्जुन दोसांझ (26) और जैकेक वियात्रोवस्की (51) एक दूसरे को नहीं जानते थे लेकिन ट्रैफिक सिग्नल पर मिलने के बाद उन्होंने दौड़ (रेस) लगाने का फैसला किया।

खबर के मुताबिक, दोनों वाहन चालक तय सीमा से कहीं अधिक गति से वाहन चला रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, बीएमडब्ल्यू कार चला रहे वियात्रोवस्की ने सुरिंदर कौर को सड़क पार करते देख तुरंत ब्रेक लगाया और वह बाल बाल बच गईं। लेकिन दोसांझ ने अपने वाहन को सड़क की गलत दिशा में मोड़ दिया। वह बीएमडब्ल्यू को टक्कर मारने से बच गया लेकिन उसने सुरिंदर कौर को टक्कर मार दी।

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के सार्जेंट क्रिस रिज ने बताया, ‘‘ वियात्रोस्की और दोसांझ एक दूसरे को नहीं जानते थे लेकिन एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे थे और इस खतरनाक और मूर्खतापूर्ण हरकत की वजह से एक जान चली गई।’’

दोनों को पूर्व की सुनवाई में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की वजह से हुई मौत के मामले में दोषी ठहराया गया।

बीबीसी की खबर के मुताबिक, वोल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट ने पिछले सोमवार को दोनों को छह साल कारावास की सुनाई और अगले आठ साल तक उनके वाहन चलाने पर रोक लगा दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड